बिजनेस

Saturday Bank Holiday Today: आज 12 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद? देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Saturday Bank Holiday Today 12 July 2025: अगर आज आप बैंक जाना चाहते हैं तो पहले जान लें कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या नहीं। आरबीआई के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में सार्वजनिक अवकाश होता है। अगर आपने आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बनाई है, तो घर से निकलनें से पहले यहां पता कर लें कि आज बैंक खुले हैं या नहीं। हालांकि नेट बैंकिंग, एटीएम और UPI सेवाएं छुट्टियों में चालू रहती हैं।

Image

क्या आज बैंक बंद हैं? (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today 12 July 2025: अगर आप शनिवार यानी आज बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आज बैंक खुले हैं या बंद है। गौर हो कि आज 12 जुलाई 2025 शनिवार को पूरे देश में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है।

Bank Holiday Today: दूसरे शनिवार को बैंकों में होती है छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के मुताबिक देशभर में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में सार्वजनिक अवकाश (पब्लिक हॉलिडे) रहता है। इस दिन ग्राहक बैंक शाखा में जाकर किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं कर सकते हैं।

जुलाई 2025 में बैंक छुट्टियां (Bank Holidays in July 2025)

  • 12 जुलाई (शनिवार) – दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक अवकाश।
  • 14 जुलाई (सोमवार) – शिलॉंग में बेह देइनखलम त्योहार के चलते बैंक बंद।
  • 16 जुलाई (बुधवार) – देहरादून (उत्तराखंड) में हरेला पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 जुलाई (गुरुवार) – शिलॉंग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक अवकाश।
  • 19 जुलाई (शनिवार) – अगरतला (त्रिपुरा) में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद।
  • 20 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 जुलाई (शनिवार) – चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक अवकाश।
  • 28 जुलाई (सोमवार) – गंगटोक (सिक्किम) में द्रुकपा त्शे-ज़ी उत्सव के चलते बैंक बंद रहेंगे।

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि, बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं का बिना किसी रुकावट के उपयोग कर सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article