Sambhv Steel IPO GMP: Sambhv Steel Tubes का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज शुक्रवार 27 जून को खत्म हो रहा है। यह सार्वजनिक सब्सक्रिप्शन के लिए 25 जून (बुधवार) को खुला था। ग्रे मार्केट में शेयर 9-10 रुपये के प्रीमियम (GMP) पर कारोबार कर रहे थे, जो इश्यू प्राइस से अनुमानित 11% की बढ़त दर्शाता है।
Sambhv Steel Tubes IPO
प्राइस बैंड और शेयर्स का आवंटन
- प्राइस बैंड: ₹77 से ₹82 प्रति शेयर
- फेस वैल्यू: ₹10
Sambhv Steel शेयर आवंटन
- 50% – क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)
- 35% – रिटेल निवेशक
- 15% – नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs)
सब्सक्रिप्शन स्टेटस (दूसरे दिन तक)
- कुल सब्सक्रिप्शन: 1.76 गुना
- रिटेल निवेशक: 1.84 गुना
- NII निवेशक: 3.12 गुना
- QIB निवेशक: 61%
- कर्मचारी रिजर्व: 1.52 गुना
- कुल मांगी गई शेयर संख्या: 8,65,22,618
- कुल उपलब्ध शेयर: 4,92,06,100
कंपनी प्रोफाइल
Sambhv Steel Tubes भारत की अग्रणी Electric Resistance Welded (ERW) स्टील पाइप और होलो स्ट्रक्चरल ट्यूब्स निर्माता कंपनियों में शामिल है। 31 मार्च, 2024 तक इसकी स्थापित उत्पादन क्षमता इसे इस क्षेत्र में अग्रणी बनाती है।
सेक्टर आउटलुक (Crisil रिपोर्ट)
- FY19 में मांग: 8.8 MTPA
- FY25 तक अनुमानित मांग: 12.5 – 13.5 MTPA
- अनुमानित ग्रोथ रेट: 5-6% CAGR
अलॉटमेंट और लिस्टिंग डिटेल्स
- शेयर अलॉटमेंट: सोमवार, 30 जून
- रिफंड प्रक्रिया शुरू: मंगलवार, 1 जुलाई
- डिमैट में शेयर क्रेडिट: 1 जुलाई
- लिस्टिंग तारीख (BSE/NSE): बुधवार, 2 जुलाई
Sambhv Steel Tubes IPO को रिटेल और NII निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी की ग्रोथ पोटेंशियल, सेक्टर डिमांड और भविष्य की योजनाओं को देखते हुए यह एक आकर्षक निवेश विकल्प बन सकता है।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
