पेट्रोल-डीजल की किल्लत केवल अफवाह, घबराएं नहीं, देश में ईंधन का भरपूर स्टॉक!

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुनियाभर में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। कई जगह यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी बीच भारत सरकार के सूत्रों ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हो गई है। गैस सप्लाई में संभावित रुकावट की खबरों ने भारतीय उपभोक्ताओं के बीच भी चिंता बढ़ा दी थी। हालांकि, भारत सरकार के सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह चाक-चौबंद है। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि भारत के पास न केवल ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, बल्कि सप्लाई चैन को निर्बाध रखने के लिए 'प्लान-बी' पर भी काम शुरू कर दिया गया है।

petrol diesel

सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी। आजकल हम जिस दौर में जी रहे हैं, वहां सूचनाओं का आदान-प्रदान बिजली की गति से होता है। लेकिन इस सुविधा के साथ एक बड़ी समस्या भी जुड़ी है'अफवाहें'। पिछले कुछ दिनों में ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर कई तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। इन खबरों के कारण कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं और लोगों में एक अनजाना डर बैठ गया कि कहीं आने वाले दिनों में गाड़ियां खड़ी न हो जाएं। लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। सरकार और भारत पेट्रोलियम (BPCL) जैसी प्रमुख तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है।

End of Feed