Revenue Growth: मार्च तिमाही में धीमी होगी कंपनियों की रेवेन्यू ग्रोथ ! CRISIL के मुताबिक ढाई साल में रहेगी सबसे कम

Revenue Growth: शहरी क्षेत्रों में अच्छी मांग रहने से संगठित रिटेल सेक्टर में लगातार 13वीं तिमाही में वृद्धि हुई है। एयरलाइंस और होटल जैसी डिस्क्रिशनरी सर्विसेज को एमआईसीई (मीटिंग, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस और एग्जिबिशंस), शादियों और कॉरपोरेट यात्रा में उछाल से फायदा हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • धीमी रहेगी कंपनियों की रेवेन्यू ग्रोथ
  • मार्च तिमाही के लिए CRISIL का अनुमान
  • नई रिपोर्ट में किया जिक्र

Revenue Growth: 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में घरेलू कंपनियों की रेवेन्यू ग्रोथ रेट 4-6 प्रतिशत तक सीमित रह सकती है जो कोविड महामारी के बाद की सबसे धीमी दर होगी। क्रेडिट एसेसमेंट एंड एनालिसिस से जुड़ी क्रिसिल की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। यह रिपोर्ट 350 कंपनियों के एनालिसिस पर आधारित है। हालांकि इसमें फाइनेंशियल सर्विसेज और तेल-गैस सेक्टर की कंपनियों को शामिल नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्षों में रेवेन्यू में मजबूत वृद्धि के बाद यह नरमी आई है। कोविड महामारी के बाद सितंबर, 2021 में इकोनॉमिक रिवाइवल का सिलसिला शुरू होने के बाद से लगातार तेजी ही देखी जा रही थी।

Revenue growth of indian companies

भारतीय कंपनियों की रेवेन्यू ग्रोथ

ये भी पढ़ें -

End of Feed