रिटेल के बाद थोक मुद्रास्फीति भी हुई कम, 21 महीने के निचले स्तर पर पहुंची दर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 01:57 PM IST

Inflation: सरकार की ओर से पिछले महीने यानी नवंबर 2022 के महंगाई के आंकड़े जारी हो गए हैं। महंगाई के मोर्चे पर जनता के लिए राहत भरी खबर है।

नई दिल्ली। महंगाई (Inflation) के मोर्चे पर अच्छी खबर सामने आई है। सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि खुदरा महंगाई दर के बाद पिछले महीने यानी नवंबर 2022 में थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति भी कम हुई है। मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स, फ्यूल और खाने के सामान की कीमतों में नरमी आने की वजह से होलसेल इन्फ्लेशन (WPI inflation) में नरमी दर्ज की गई। मालूम हो कि नवंबर के महीने में थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति कम होकर 21 महीने के निचले स्तर पर आ गई है।

inflation

रिटेल के बाद थोक मुद्रास्फीति भी हुई कम, 21 महीने के निचले स्तर पर पहुंची दर

इतनी हुई महंगाई दर

थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति 5.85 प्रतिशत पर आ गई। नवंबर 2021 में डब्ल्यूपीआई 14.87 फीसदी थी।

End of Feed