नए सिस्टम में दिक्कत के बाद मिली राहत; EPFO ने PF रिटर्न भरने की तारीख 22 अक्टूबर तक बढ़ाई

EPFO ने सितंबर 2025 के लिए PF रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। नया सिस्टम लागू होने के बाद कई कंपनियों को तकनीकी दिक्कत आ रही थी।

PF Return File Date: कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) से जुड़ी कंपनियों के लिए राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ा दी है। अब नियोक्ता 22 अक्टूबर 2025 तक सितंबर महीने का PF रिटर्न भर सकते हैं।

epfo

EPFO ने बढ़ाई PF फाइल करने की तारीख

दरअसल, EPFO ने हाल ही में PF रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब नया Electronic Challan-cum-Return (ECR) सिस्टम लागू किया गया है, जो सितंबर 2025 के वेतन माह से शुरू हुआ है। इस नए सिस्टम का मकसद रिटर्न भरने की प्रक्रिया को आसान बनाना और डेटा को ज्यादा सही रखना है।

End of Feed