Reliance Market Cap: आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में अच्छी तेजी दिख रही है। इस तेजी से रिलायंस की मार्केट कैपिटल 20 लाख करोड़ रु को पार कर गई। 20 लाख करोड़ रु की मार्केट कैपिटल वाली रिलायंस भारत की पहली कंपनी बन गई है। इसके शेयर ने आज अपने 52 हफ्तों का टॉप लेवल भी छुआ है। करीब सवा 12 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर 1.5 फीसदी मजबूती दिखा रहा है। आगे जानिए रिलायंस के शेयर से जुड़ी जरूरी डिटेल।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 20 लाख करोड़ हुई
ये भी पढ़ें -
कितने पर पहुंचा रिलायंस का शेयर
रिलायंस का शेयर बीएसई पर 2902.95 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 2,910.40 रु पर खुला और अभी तक के कारोबार में 2,957.80 रु तक चढ़ा है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल है। करीब सवा 12 बजे इसका शेयर 45.50 रु या 1.57 फीसदी की मजबूती के साथ 2948.45 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 19.95 लाख करोड़ रु है।
52 हफ्तों के टॉप लेवल तक पहुंचने में कंपनी की मार्केट कैपिटल 20 लाख करोड़ रु के ऊपर तक पहुंच गई।
कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस
- रिलायंस का शेयर बीते 5 दिन में 2.58 फीसदी ऊपर गया है
- एक महीने में ये शेयर 5.77 फीसदी उछला है
- 6 महीनों में कंपनी का शेयर 14.43 फीसदी चढ़ा है
- 2024 में अब तक ये शेयर 13.85 फीसदी मजबूत हुआ है
- इसके एक साल का रिटर्न 37.5 फीसदी रहा है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
