RBI के डिविडेंड से जमा दरों पर कैश दबाव कम होने की संभावना, इंडिया रेटिंग्स की रिपोर्ट

RBI Dividend: इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक से मिलने वाले 2.11 लाख करोड़ रुपये के डिविडेंड को अगर सरकार खर्च करती है तो कैश दबाव कम होने और बैंकिंग प्रणाली की जमा दरों में कमी आने की संभावना है।

RBI Dividend: इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक से मिलने वाले 2.11 लाख करोड़ रुपये के डिविडेंड को अगर सरकार खर्च करती है तो नकदी दबाव कम होने और बैंकिंग प्रणाली की जमा दरों में कमी आने की संभावना है। रेटिंग एजेंसी ने बयान में कहा कि रिजर्व बैंक का बड़ा डिविडेंड केंद्र सरकार की राजकोषीय स्थिति को बेहतर करेगा, जिससे अतिरिक्त खर्च या राजकोषीय सशक्तीकरण या दोनों का ही मिला-जुला रूप देखने को मिल सकता है।

RBI Dividend, India Ratings, India Ratings and Research

भारतीय रिजर्व बैंक

हालांकि, जमा वृद्धि के मामले में बैंकों के लिए संरचनात्मक चुनौतियां मध्यम से लंबी अवधि में जारी रहेंगी। आरबीआई के निदेशक मंडल ने 2023-24 में अर्जित लाभ में से सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड हस्तांतरित करने का पिछले सप्ताह फैसला किया।

End of Feed