RBI सरकार को करेगी मालामाल! 3 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड देने की तैयारी : रिपोर्ट

RBI इस सप्ताह केंद्र सरकार को बड़ा तोहफा देने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रिजर्व बैंक की तरफ से सरकार को रिकॉर्ड 3 लाख करोड़ का डिविडेंड दिया जा सकता है। इससे सरकार को बड़ी राहत मिलेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस सप्ताह केंद्र सरकार को रिकॉर्ड 3 लाख करोड़ रुपये (करीब 31.2 अरब डॉलर) का डिविडेंड दे सकता है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक RBI की तरफ से केंद्र को यह अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड होगा। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष की वजह से भारत को ईंधन आयात पर बेहिसाब पैसा खर्च करना पड़ रहा है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ा रहा है। इन हालात में RBI की तरफ से 3 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड सरकार को बड़ी राहत देने वाला साबित होगा।

RBI Dividend

सरकार को मिलेगी मोटी रकम

शुक्रवार को हो सकता है ऐलान

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से दावा किया गया है कि RBI का बोर्ड शुक्रवार को डिविडेंड को मंजूरी देने के लिए मीटिंग करेगा। हालांकि, इस संबंध में रिजर्व बैंक ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन, ब्लूमबर्ग ने 12 इकोनॉमिस्ट के सर्वे के आधार पर बताया है कि रिजर्व बैंक की तरफ से सरकार को मिलने वाला यह पेमेंट पिछले वित्त वर्ष के 2.7 लाख रुपये के डिविडेंड से ज्यादा होगा और यह 3.4 लाख करोड़ रुपये तक हो सकता है।

End of Feed