RBI Repo Rate Cut: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 07 फरवरी 2025 को रेपो रेट में कटौती का फैसला किया है। पिछले 5 सालों में पहली बार RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती की है। RBI द्वारा 25 बेसिस पॉइंट्स (BPS)/0.25% की कटौती की गई है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने भी पॉलिसी रेट में कटौती की थी जिसके बाद से ही लोग RBI से रेपो रेट में कटौती की उम्मीद लगाए बैठे थे। RBI द्वारा लिया गया यह फैसला उन लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है जो आने वाले समय में किसी प्रकार का लोन लेने के बारे विचार कर रहे हैं।
RBI ने घटा दिया रेपो रेट, होम लोन होगा सस्ता, इतनी कम हो जाएगी EMI
क्या होता है रेपो रेट?
जब कमर्शियल बैंकों के पास फंड की कमी होती है तो वो केंद्रीय बैंक यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से उधार लेते हैं। जिस तरह कोई व्यक्ति ब्याज ले, तो बैंक उस रकम पर ब्याज की वसूलती करते हैं, वैसे ही RBI भी बैंकों को दी गई रकम पर ब्याज की वसूली करता है। RBI द्वारा वसूला जाने वाला ब्याज ही रेपो-रेट है और इसका इस्तेमाल केंद्रीय बैंक द्वारा महंगाई को नियंत्रित करने के लिए भी किया जाता है।
कितनी कम होगी आपकी EMI
RBI द्वारा मौजूदा रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई है। 1 बेसिस पॉइंट का अर्थ 1% का 100वां हिस्सा यानी 0.01% होता है। इस तरह RBI द्वारा 25 BPS कम करने पर रेपो रेट 6.50% से घटकर 6.25% पर आ जाएगा। हालांकि ब्याज में कटौती अलग-अलग बैंकों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है, लेकिन भारत में वर्तमान लेंडिंग रेट 8.25% से 9.10% के बीच है जो रेपो रेट में कटौती के बाद 8% से 8.85% हो जाएगा।
एक्सपर्ट से समझिये
बैंक बाजार के CEO आदिल शेट्टी ने RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती के फैसले का स्वागत किया है। रेपो रेट से मिडिल क्लास को होने वाली बचत के बारे में समझाते हुए वो कहते हैं ‘यदि आपने 8.75% की ब्याज दर पर 20 साल के लिए होम लोन लिया है और आपने मार्च तक 12 EMI का भुगतान किया है और अप्रैल से 25 BPS की कटौती के साथ, आप प्रति लाख ₹8417 तक का ब्याज बचा पाएंगे। उदाहरण के लिए, ₹50 लाख के ऋण पर, आप इस दर से ₹4.20 लाख बचाएंगे और सीधे तौर पर लोन से आपकी 10 EMI कम हो जाएंगी।
