पाकिस्तान की जीडीपी से 2.5 गुना अमीर है RBI, जानें पास में कितनी दौलत

Pakistan GDP vs India RBI Balance Sheet in Hindi: भारतीय रिजर्व बैंक की बैलेंस शीट 11.08 प्रतिशत बढ़कर 70.48 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह पाकिस्तान की जीडीपी से करीब 2.5 गुना है।

Pakistan GDP vs India RBI Balance Sheet in Hindi: भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि RBI की बैलेंस शीट का साइज 31 मार्च 2024 तक 11.08 प्रतिशत बढ़कर 70.48 लाख करोड़ रुपये हो गया है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक 844.76 अमेरिकी डॉलर पर आरबीआई की बैलेंस शीट का साइज पाकिस्तान के पूरे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का करीब 2.5 गुना है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा करीब 338.24 अरब डॉलर आंका गया है।

RBI Balance Sheet, RBI assets, Pakistan GDP, Indian economy, RBI Net Worth

आरबीआई की नेट वर्थ में इजाफा (तस्वीर- BCCL/Canva)

कोविड से पहले के स्तर पर पहुंची RBI की बैलेंस शीट

वित्त वर्ष 23 में RBI की बैलेंस शीट 63.44 लाख करोड़ रुपये थी। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि इसकी बैलेंस शीट कोविड महामारी से पहले के स्तर पर सामान्य हो गई है। अब यह मार्च 2023 के अंत में 23.5 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2024 के अंत में भारत के सकल घरेलू उत्पाद का 24.1 प्रतिशत हो गया है।

End of Feed