RBI ने ब्याज दर बढ़ाई, Sensex-Nifty पर क्या पड़ेगा असर? निवेशक हैं तो जान लें

भारतीय रिजर्व बैंक ने बढ़ती महंगाई के दबाव के बीच चार साल में पहली बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। इससे तमाम तरह के लोन महंगे होंगे।

RBI ने महंगाई को काबू करने के लिए रेपो रेट 0.25% बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी के साथ रेपो रेट बढ़कर 5.50% पहुंच गया है। जानकारों का कहना है कि अगली दो मौद्रिक पॉलिसी (फरवरी 2027 तक) में आरबीआई रेपो रेट में 0.50% की और बढ़ोतरी कर सकता है। आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी से आज बाजार में बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटकर बंद हुआ। अब बड़ा सवाल यह है कि आरबीआई के रेपो रेट बढ़ोतरी का आगे बाजार पर क्या असर होगा? अगर आप निवेशक हैं तो इस सवाल का जवाब जरूर ढूंढ रहेंगे। आइए इसका जवाब जानते हैं।

Share Market News

शेयर बाजार पर असर

आगे बाजार की दिशा किससे तय होगी?

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अब बाजार की नजर सिर्फ RBI के रेपो रेट बढ़ाने के फैसले पर नहीं, बल्कि उसके आगे के रुख, सिस्टम में लिक्विडिटी और ब्याज दरों को लेकर संकेतों पर होगी। निवेशकों को RBI के रुख के साथ-साथ ग्रोथ और महंगाई के अनुमान, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और रुपये की चाल पर भी नजर रखनी होगी। इन सभी कारकों से यह तय होगा कि सख्त मौद्रिक माहौल में भारतीय शेयर बाजार आगे कैसा प्रदर्शन करता है।

End of Feed