Raksha Bandhan 2025 Bank Holiday Today: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के अटूट बंधन को समर्पित होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा-सूत्र (राखी) बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस मौके पर कई राज्यों में छुट्टियां रहती हैं। अब सवाल उठता है कि क्या रक्षाबंधन के दिन बैंक बंद रहेंगे (Kya Raksha Bandhan Par Bank Bandh Rahenge) या नहीं। आपको बता दें कि इस बार रक्षा बंधन 9 अगस्त को है, इस दिन महीने का दूसरा शनिवार पड़ता है। दूसरा और चौथा शनिवार को बैंकों में छुट्टी होती है। इसलिए रक्षा बंधन के दिन बैंक बंद रहेंगे।
क्या रक्षाबंधन के दिन बैंक बंद रहेंगे (तस्वीर-istock)
Raksha Bandhan 2025 Bank Holiday: इस वर्ष रक्षाबंधन कब है?
वर्ष 2025 में रक्षाबंधन शनिवार, 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। यह दिन श्रावण पूर्णिमा की तिथि को आता है और इस वर्ष यह दूसरा शनिवार भी है।
Raksha Bandhan 2025 Bank Holiday: रक्षाबंधन पर बैंक बंद रहेंगे
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट में मुताबिक रक्षाबंधन के दिन जो कि इस बार दूसरा शनिवार भी है। देशभर में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी बैंकिंग कार्य के लिए अपने क्षेत्रीय बैंक शाखा से पहले से संपर्क कर लें।
Bank Holiday: अगस्त 2025 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट
| अगस्त 2025 में कब-कब बैंक बंद हैं | कहां और क्यों है छुट्टी |
| 8 अगस्त (शुक्रवार) | टेंडोंग लो रुम फात (सिर्फ सिक्किम में) |
| 9 अगस्त (शनिवार) | रक्षाबंधन / झूलन पूर्णिमा (दूसरा शनिवार - सभी राज्यों में बैंक बंद) |
| 13 अगस्त (बुधवार) | पैट्रियट्स डे (केवल मणिपुर में) |
| 15 अगस्त (शुक्रवार) | स्वतंत्रता दिवस / पारसी नव वर्ष (सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में) |
| 16 अगस्त (शनिवार) | जन्माष्टमी / कृष्ण जन्मोत्सव (भारत के अधिकतर राज्यों में, कुछ राज्यों को छोड़कर) |
| 19 अगस्त (मंगलवार) | महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती (त्रिपुरा में) |
| 23 अगस्त (शनिवार) | चौथा शनिवार (सभी राज्यों में बैंक बंद) |
| 25 अगस्त (सोमवार) | श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि (असम में) |
| 27 अगस्त (बुधवार) | गणेश चतुर्थी / संवत्सरी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा में) |
| 28 अगस्त (गुरुवार) | गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) / नुआखाई (ओडिशा और गोवा में) |
Bank Holiday: छुट्टियों में करें ऑनलाइन बैंकिंग
बैंक में छुट्टियां हो तो आप ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग जारी रख सकते हैं, जब तक कि तकनीकी या अन्य कारणों से यूजर्स को सूचित न किया जाए। कैश की जरूरत होने पर एटीएम से निकासी की जा सकती है और ऐप व UPI सेवाएं भी सामान्य रूप से काम करती रहेंगी।
Bank Holiday: RBI बैंक छुट्टियों के नियम
RBI द्वारा बैंक की सालाना छुट्टियों की लिस्ट नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत घोषित की जाती है, जो चेक और प्रॉमिसरी नोट्स के लेन-देन को नियंत्रित करता है। इन छुट्टियों के दौरान इन वित्तीय उपकरणों से संबंधित लेन-देन संभव नहीं होता। RBI और राज्य सरकारें राष्ट्रीय व स्थानीय त्यौहार, कार्यात्मक जरूरतों और सांस्कृतिक उत्सवों को ध्यान में रखते हुए बैंक छुट्टियों की लिस्ट बनाती हैं। केंद्रीय बैंक यह घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट और बैंक व वित्तीय संस्थानों को नोटिफिकेशन के जरिये करती है।
