Railway Stocks: लगातार दूसरे बजट में रेलवे सेक्टर हुआ निराश, फिर शेयरों ने डुबाया पैसा, 9% टूटे IRFC, RVNL और IRCON

Railway Stocks: रेलवे शेयरों में बिकवाली तब शुरू हुई जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विश्लेषकों की उम्मीदों के उलट इस सेक्टर के लिए किसी बड़े सुधार का उल्लेख बजट में नहीं किया। उम्मीद थी कि रेल मंत्रालय के लिए बजटीय आवंटन में 18 से 20 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा और रेलवे शेयरों में तेजी आई।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे शेयरों में गिरावट
  • बजट से गिरे शेयर
  • 9 फीसदी तक का नुकसान

Railway Stocks: शनिवार (1 फरवरी) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2025 भाषण समाप्त करने के तुरंत बाद रेलवे स्टॉक क्रैश हो गए। बजट के बाद IRFC, RVNL, IRCTC, टीटागढ़, रेलटेल, RITES, जुपिटर वैगन्स, IRCON इंटरनेशनल, BEML, टेक्समैको रेल और कॉनकॉर के शेयरों में 8 फीसदी तक की गिरावट आई। दोपहर 1 बजे NSE पर IRFC के शेयर 5 फीसदी गिरकर 144 रुपये पर थे, जबकि आरवीएनएल के शेयर 7 फीसदी गिरकर 445 रुपये पर थे। आईआरसीटीसी के शेयर 3 फीसदी गिरकर 798 रुपये पर थे। ये लगातार दूसरा ऐसा बजट रहा जब रेलवे के शेयर गिरे।

Railway sector disappointed in budget

रेलवे क्षेत्र बजट से निराश

ये भी पढ़ें -

End of Feed