Property Buying Tips: घर खरीदने से पहले गांठ बांध लें ये 12 बातें; जरा सी चूक और जीवन भर की कमाई हो सकती है स्वाहा!

अगर आप भी अपना घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। अपना घर खरीदने से पहले आपको कुछ डाक्यूमेंट्स अच्छे से चेक करना चाहिए। अगर आप इनकी जांच नहीं करते हैं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

अपना खुद का घर खरीदना हर इंसान का सपना होता है, लेकिन प्रॉपर्टी मार्केट की चकाचौंध के पीछे कई बार कानूनी जाल भी छिपे होते हैं। अक्सर लोग घर की लोकेशन और लुक देखकर सौदा पक्का कर लेते हैं, लेकिन असली खेल उन कागजों में होता है जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। एक छोटी सी लापरवाही आपको सालों तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पर मजबूर कर सकती है। इसलिए, अपनी जीवन भर की गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से पहले इन 12 महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर लें।

Most Expensive house

1. सेल डीड (Sale Deed): सबसे मुख्य दस्तावेज

यह सबसे महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है जो यह साबित करता है कि प्रॉपर्टी का मालिकाना हक एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर हो गया है। सेल डीड की मूल प्रति (Original Copy) देखना बहुत जरूरी है। इसमें प्रॉपर्टी का पूरा विवरण और पेमेंट की शर्तें साफ होनी चाहिए।

End of Feed