PPF vs Mutual Funds Loan: इमरजेंसी फंड के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? आसान भाषा में समझें

PPF vs mutual Funds Loan: PPF और म्यूचुअल फंड पर लोन इमरजेंसी फंडिंग के विकल्प हैं। PPF सस्ता लेकिन सीमित है, जबकि म्यूचुअल फंड लोन ज्यादा लचीला, तेज और बड़े अमाउंट के लिए बेहतर विकल्प है।

PPF vs mutual Funds Loan : अचानक पैसों की जरुरत पड़ने पर सबसे बड़ी चिंता होती है कि लंबी अवधि की बचत या निवेश को तोड़े बिना तुरंत फंड कैसे जुटाया जाए। ऐसे समय में निवेशक अक्सर दो सुरक्षित विकल्पों पर विचार करते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर लोन (PPF loan) और म्यूचुअल फंड्स पर लोन। दोनों ही सिक्योर्ड लोन हैं, यानी आपके निवेश को गिरवी रखकर पैसा मिलता है, लेकिन इनके नियम, सीमा और लाभ काफी अलग हैं।

PPF vs Mutual Funds Loan

पीपीएफ और म्यूचुअल फंड लोन

PPF पर लोन क्या है और कैसे मिलता है?

PPF एक सरकारी बचत योजना है जो लंबे समय के लिए सुरक्षित और टैक्स-फ्री रिटर्न देती है। इसी पर लोन लेने की सुविधा भी मिलती है, लेकिन यह सीमित समय और शर्तों के साथ होती है। PPF अकाउंट खुलने के तीसरे वित्तीय वर्ष से लोन लिया जा सकता है। लेकिन यह सुविधा केवल छठे वित्तीय वर्ष तक ही उपलब्ध रहती है। यानी यह एक सीमित अवधि वाला विकल्प है। लोन की राशि भी पूरी नहीं मिलती। अधिकतम लोन PPF बैलेंस का सिर्फ 25% होता है, जो दो साल पहले के बैलेंस पर आधारित होता है। उदाहरण के लिए, अगर आपने 2023-24 में खाता खोला है, तो 2025-26 में आपको लोन मिलेगा और राशि 31 मार्च 2024 के बैलेंस के आधार पर तय होगी। इस लोन की खास बात यह है कि इसकी ब्याज दर काफी कम होती है। यह PPF ब्याज दर से सिर्फ 1% ज्यादा होती है, जिससे यह एक सस्ता उधार विकल्प बन जाता है।

End of Feed