PPF खाताधारक भूलकर भी न करें ये 5 बड़ी गलतियां, कहीं हाथ से न निकल जाएं सारे फायदे

अगर आप पीपीएफ खाताधारक हैं तो आपको अपने अकाउंट को लेकर कुछ कॉमन गलतियों से जरूर बचना चाहिए। खाताधारक अक्सर न्यूनतम राशि, निवेश और खाता बंद करने को लेकर गलतियां करते हैं।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund ) भारत की सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश योजनाओं में से एक है। सरकार द्वारा समर्थित इस स्कीम में निवेशकों को गारंटीड रिटर्न के साथ टैक्स लाभ भी मिलता है। लंबी अवधि के निवेश और कंपाउंडिंग की पावर के कारण यह योजना रिटायरमेंट या भविष्य के बड़े वित्तीय लक्ष्यों के लिए बेहद लोकप्रिय है। हालांकि, कई निवेशक कुछ सामान्य गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उन्हें मिलने वाला रिटर्न कम हो सकता है या फिर योजना के महत्वपूर्ण फायदे भी छूट सकते हैं। आइए जानते हैं, PPF खाताधारक को कौन-सी गलतियों (PPF Investment Mistakes) से बचना चाहिए-

PPF

PPF खाताधारक भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां (Photo: iStock)

हर साल न्यूनतम राशि जमा न करना

पीपीएफ खाते को एक्टिव बनाए रखने के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में कम से कम 500 रुपये जमा करना जरूरी है। अगर आप यह न्यूनतम राशि जमा नहीं करते हैं तो आपका खाता निष्क्रिय (Inactive) हो सकता है। निष्क्रिय खाते में नई राशि जमा नहीं की जा सकती और लोन या आंशिक निकासी जैसी सुविधाएं भी बंद हो जाती हैं। हालांकि खाते में जमा पुरानी राशि पर ब्याज मिलता रहता है।

End of Feed