PPF New Rules: सरकार ने इन नियमों में किया खास बदलाव, PPF खाताधारकों को मिली बड़ी राहत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 16, 2023, 12:51 PM IST

PPF account holders got big relief From Government : नए नियमों में PPF खातों को समय से पहले बंद करने पर लगने वाले जुर्माने में बड़ी राहत दी गई है। यह बदलाव 9 नवंबर 2023 से लागू हो गया और इसे सार्वजनिक भविष्य निधि (संशोधन) योजना 2023 नाम दिया गया है।

PPF account holders got big relief From Government : केन्द्र सरकार ने PPF खाते की मैच्यूरिटी से पहले बंद करने के नियमों में खास बदलाव किया है। नए नियमों में PPF खातों को समय से पहले बंद करने पर लगने वाले जुर्माने में बड़ी राहत दी गई है। यह बदलाव 9 नवंबर 2023 से लागू हो गया और इसे सार्वजनिक भविष्य निधि (संशोधन) योजना 2023 नाम दिया गया है।

PPF

PPF खाते की ‌अवधि आगे बढ़ाने पर असमंजस बना हुआ था।

ब्याज में कटौती को लेकर था असमंजस

PPF खाते को 15 साल से पहले बंद करने के मामले में जुर्माने के नियम स्पष्ट थे, लेकिन खाते की ‌अवधि आगे बढ़ाने पर असमंजस बना हुआ था। पुराने नियमों (PPF 2019) के अनुसार, यदि कोई विस्तारित अवधि के दौरान खाते को बंद करता है तो जुर्माना तब से देना होगा, जब से खाते की अवधि बढ़ी है। यानी किसी निवेशक ने 15 साल के बाद PPF खाते को एक से अधिक बार 5-5 साल के लिए आगे बढ़ाया है तो जुर्माना तब से लगेगा, जब से PPF खाता पहली बार विस्तारित किया गया था।

End of Feed