बिजनेस

Tata Technologies के आईपीओ में 475-500 रु का है प्राइस बैंड, अनलिस्टेड मार्केट में 280 रु है GMP, जानें बाकी डिटेल

Tata Technologies IPO GMP: आईपीओ खुलने से पहले ही अनलिस्टेड मार्केट में टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों की भारी मांग है और इनका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बढ़कर 298 रु हो गया है।

Image

टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ का जीएमपी है शानदार

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 22 नवंबर को खुलेगा टाटा टेक का आईपीओ
  • 475-500 रु है प्राइस बैंड
  • 280 रु पर है जीएमपी

Tata Technologies IPO GMP: अगर आप भी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के आईपीओ (IPO) के खुलने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक काम की खबर है। दरअसल टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान हो गया है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 475-500 रु है। वहीं इसके आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 30 शेयरों की होगी। यानी आपको कम से कम 30 शेयरों और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।

कब से कब तक के लिए खुलेगा आईपीओ

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक के आईपीओ का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था, जो अब 22 नवंबर को खुलने जा रहा है। इसका आईपीओ 24 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।

बहुत अधिक है जीएमपी

आईपीओ खुलने से पहले ही अनलिस्टेड मार्केट में टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों की भारी मांग है और इनका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बढ़कर 298 रु हो गया है। हालाँकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि जीएमपी केवल एक संकेतक है कि कंपनी के शेयर कितने प्रीमियम पर हैं। इसमें तेजी से बदलाव हो सकता है।

2 दशक बाद टाटा ग्रुप की कंपनी का आईपीओ

टाटा टेक का आईपीओ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाद लगभग दो दशकों में टाटा ग्रुप का पहला आईपीओ है। ये पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) इश्यू होगा। यानी मौजूदा शेयरधारक ही इसमें शेयर बेचेंगे। नए शेयरों की बिक्री नहीं की जाएगी।

ओएफएस के तहत पैरेंट कंपनी टाटा मोटर्स 4.62 करोड़ शेयर बेचेगी, अल्फा टीसी होल्डिंग्स 97.1 लाख शेयर बेचेगी और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड भी 48 लाख शेयर बेचेगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article