एयरपोर्ट्स पर सबसे ज्यादा जब्त होते हैं पावर बैंक, मिल रहीं डेली 25,000 प्रतिबंधित वस्तुएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2023, 08:03 PM IST

Aviation Security Culture Week: देश के एयरपोर्ट्स पर चेकिंग के दौरान सबसे ज्यादा जब्त किए जानें वाले सामान में पावर बैंक हैं।

Aviation Security Culture Week: देश के एयरपोर्ट्स पर चेकिंग के दौरान सबसे ज्यादा जब्त किए जानें वाले सामान में पावर बैंक हैं। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन (BCAS) के अनुसार एयरपोर्ट्स पर हवाई यात्रियों से हर दिन लगभग 25,000 बैन वस्तुएं जब्त की जाती हैं इनमें से 44% पावर बैंक होते हैं। BCAS के डायरेक्टर जनरल जुल्फिकार हसन ने दिल्ली में BCAS मुख्यालय में एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक-2023 के उद्घाटन के दौरान ये जानकारी दी।

airports in India

एयरपोर्ट्स पर चेकिंग

करीब 8 लाख हैंडबैग और 5 लाख चेक-इन

उन्होंने बताया कि हम हर दिन देश के सभी एयरपोर्ट्स पर लगभग 8 लाख हैंडबैग और 5 लाख चेक-इन बैगेज की जांच करते हैं। इस दौरान हमें लगभग 25,000 प्रतिबंधित वस्तुएं मिलती हैं। ये वस्तुएं सुरक्षाकर्मियों का समय बर्बाद करती हैं और ध्यान भटकाती हैं। इससे लोगों को भी चेक-इन और चेक-आउट करने में ज्यादा समय लगता है।

End of Feed