12 सालों में देश की सोलर क्षमता 150 गीगावाट के पार पहुंच गई : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पूरा होने के मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान भारत की सौर ऊर्जा का भी जिक्र किया।

भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा कीर्तमान स्थापित किया है। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन चुके हैं जिन्होने निर्वाचित पीएम के तौर पर इस पद पर सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया है। पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा । पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली के नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सराहना करते हुए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया और इस उपलब्धि को भारतीय लोकतंत्र की यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।

PM Narendra Modi

पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा।

भारत मंडपम आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने संबोधन देते हुए कई बड़ी बाते कहीं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इतने लंबे समय तक भारत माता की सेवा करने का अवसर मिलना ईश्वर की विशेष कृपा है। उनके लिए जनता ही ईश्वर के समान है। इसलिए उन्होंने हमेशा देश सेवा को एक आध्यात्मिक साधना माना है। उन्होंने कहा कि यह साधना उन्होंने अकेले नहीं की, बल्कि यह एक सामूहिक प्रयास रहा है, जिसमें आप सभी और कई अन्य साथियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

End of Feed