PM Modi France Visit: फ्रांस लॉन्च कर सकता है इंडियन UPI सिस्टम, बनेगा यूरोप का पहला देश

PM Modi France Visit: पीएम मोदी द्वारा फ्रांस में डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या यूपीआई के संभावित लॉन्च की चर्चा जोरों पर है। मगर अभी तक इसकी कोई पुष्टी नहीं हो पाई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी हैं फ्रांस के दौरे पर
  • फ्रांस में लॉन्च हो सकता है यूपीआई सिस्टम
  • फ्रांस बनेगा यूरोप का पहला देश

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज सुबह फ्रांस के लिए रवाना हुए। उनके फ्रांस दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में कई डील हो सकती हैं। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध भी मजबूत होंगे। वहीं डिजिटल इकोनॉमी, मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी समेत अन्य कई क्षेत्रों में भी बड़े कदम उठाए जाने की योजना है। इनमें फ्रांस में यूपीआई (UPI in France) सिस्टम शुरू करने की योजना भी शामिल है।

जोरों पर है चर्चा

पीएम मोदी द्वारा फ्रांस में डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या यूपीआई के संभावित लॉन्च की चर्चा जोरों पर है। मगर अभी तक इसकी कोई पुष्टी नहीं हो पाई है। यदि यह डील होती है, तो फ्रांस इस सिस्टम को शुरू करने वाला यूरोप का पहला देश बन जाएगा।

End of Feed