बिजनेस

आज का प्लैटिनम का रेट 19 फरवरी 2026: कीमतों में उछाल, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

प्लैटिनम कीमत आज की, Platinum Price Today (19 February 2026),भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम/10 ग्राम के भाव: भारत में भी महिलाएं सोना और चांदी के साथ अब प्लैटिनम ज्वेलरी को काफी पसंद करने लगी हैं। इसलिए इनकी कीमतों पर नजर बनी रहती है हैं। इसकी कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं, क्योंकि देश और दुनिया के आर्थिक हालात का सीधा असर इनके दामों पर पड़ता है। अगर आप प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर चेक कर लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिये

आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Price Today (19 February 2026): सोने और चांदी की तरह प्लैटिनम ज्वेलरी की भी बाजार में डिमांड है। यही वजह है कि निवेशक और खरीदार कीमतों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं। यहां हम आपको प्लैटिनम के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं। गुडरिटर्न्स के अनुसार, भारत में प्लैटिनम की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज प्लैटिनम का रेट 6,091 रुपये प्रति ग्राम और 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले दिन की कीमतों की तुलना में प्रति ग्राम कीमत में 149 रुपये और 10 ग्राम के पैक में 1,490 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आज सुबह तक प्लैटिनम का भाव 5,942 रुपये प्रति ग्राम था, जिसमें 79 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत बढ़कर 59,420 रुपये हो गई थी। इसमें 790 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक प्लैटिनम का भाव 62,080 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 65,922 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।शाम को बाजार बंद होने तक 65,688 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशक और ज्वेलरी खरीदारों को खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लेना चाहिए, क्योंकि कीमती धातुओं के दाम रोजाना बदलते रहते हैं। सही जानकारी और समझदारी से किया गया निवेश भविष्य में बेहतर रिटर्न दे सकता है। ज्वेलरी बाजार में प्लैटिनम की अलग पहचान है और खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। नीचे जानिए आपके शहर में इसके ताजा रेट।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,091₹60,910₹6,09,100
मुंबई₹6,091₹60,910₹6,09,100
कोलकाता₹6,091₹60,910₹6,09,100
चंडीगढ़₹6,091₹60,910₹6,09,100
चेन्नई₹6,091₹60,910₹6,09,100
पटना₹6,091₹60,910₹6,09,100
लखनऊ₹6,091₹60,910₹6,09,100
अयोध्या₹6,091₹60,910₹6,09,100
मेरठ₹6,091₹60,910₹6,09,100
कानपुर₹6,091₹60,910₹6,09,100
गाजियाबाद₹6,091₹60,910₹6,09,100
नोएडा₹6,091₹60,910₹6,09,100
गुरुग्राम₹6,091₹60,910₹6,09,100
जयपुर₹6,091₹60,910₹6,09,100
लुधियाना₹6,091₹60,910₹6,09,100
गुवाहाटी₹6,091₹60,910₹6,09,100
इंदौर₹6,091₹60,910₹6,09,100
पुणे₹6,091₹60,910₹6,09,100
नागपुर₹6,091₹60,910₹6,09,100
नासिक₹6,091₹60,910₹6,09,100
बैंगलोर₹6,091₹60,910₹6,09,100
अहमदाबाद₹6,091₹60,910₹6,09,100
वडोदरा₹6,091₹60,910₹6,09,100
सूरत₹6,091₹60,910₹6,09,100
भुवनेश्वर₹6,091₹60,910₹6,09,100
कटक₹6,091₹60,910₹6,09,100
केरल₹6,091₹60,910₹6,09,100
रायपुर₹6,091₹60,910₹6,09,100
हैदराबाद₹6,091₹60,910₹6,09,100
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न)

सगाई और शादी की अंगूठियों में प्लेटिनम का महत्व

प्लेटिनम विशेष रूप से महिलाओं की एंगेजमेंट रिंग और पुरुषों व महिलाओं दोनों की वेडिंग रिंग के लिए पसंद किया जाता है। इसकी प्राकृतिक चमकदार सफेदी, असाधारण मजबूती और दुर्लभता इसे जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों के लिए उपयुक्त बनाती है। यह धातु बेहद टिकाऊ होती है और वर्षों तक अपनी आभा बनाए रखती है, इसलिए इसे विवाह जैसे अटूट और स्थायी रिश्ते का प्रतीक माना जाता है।

अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग

हालांकि प्लेटिनम से ड्रेस रिंग भी तैयार की जाती हैं, लेकिन झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका उपयोग अपेक्षाकृत कम देखा जाता है। इसकी अधिक कीमत और भारी वजन इसके सीमित प्रयोग के प्रमुख कारण हैं। सोने और चांदी की तुलना में प्लेटिनम महंगा होता है, इसलिए दैनिक उपयोग के आभूषणों के लिए लोग अक्सर अन्य धातुओं को प्राथमिकता देते हैं।

आभूषण खरीदने से पहले सही जानकारी जरूरी

फाइन ज्वेलरी बनाने में सोना, चांदी और प्लेटिनम जैसी कई धातुओं का उपयोग किया जाता है, जिनकी अपनी-अपनी खासियतें, फायदे और कीमतें होती हैं। प्लेटिनम अपनी उच्च शुद्धता और मजबूती के लिए जाना जाता है, जबकि सोना अपनी पारंपरिक लोकप्रियता के कारण अधिक पसंद किया जाता है। इसलिए आभूषण खरीदते समय विभिन्न धातुओं के गुणों को समझकर सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article