पीयूष गोयल बोले- अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने में कोई परेशानी नहीं, बताई अंदर की ये बात

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, अगले पांच वर्षों के लिए लगभग 80-90 अरब डॉलर के ऑर्डर पहले ही दिए जा चुके हैं। हमें वास्तव में इससे भी अधिक की आवश्यकता होगी। मैंने पिछले दिनों पढ़ा कि टाटा कुछ और ऑर्डर देने की योजना बना रहा है। मेरा मानना है कि तेल, एलएनजी, एलपीजी और कच्चे तेल के अलावा केवल विमानन क्षेत्र के लिए ही हमें कम से कम 100 अरब डॉलर से अधिक की आवश्यकता है।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत को अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुएं खरीदने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने इसे एक बहुत ही मामूली आंकड़ा बताया, क्योंकि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था लगभग दो लाख करोड़ डॉलर की मांग पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि इस वक्त भारत अमेरिका से लगभग 300 अरब डॉलर के उन सामानों का आयात कर सकता है, जो वह फिलहाल दूसरे देशों से खरीद रहा है। उन्होंने कहा कि हम आज भी 300 अरब डॉलर के उन सामानों का आयात कर रहे हैं जिन्हें अमेरिका से मंगाया जा सकता है। हम पूरी दुनिया से आयात कर रहे हैं। अगले पांच वर्षों में यह बढ़कर दो लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने वाला है... मैंने अपने समकक्षों से कहा कि देखिए, मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि भारत में मांग है, लेकिन आपको प्रतिस्पर्धी होना होगा।

Piyush Goyal

पीयूष गोयल

लंबे इंतजार के बाद ट्रेड डील हुई

भारत और अमेरिका ने शनिवार को घोषणा की थी कि उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के ढांचे को अंतिम रूप दे दिया है।

End of Feed