पराग अग्रवाल
ट्विटर (Twitter) के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉर्सी के इस्तीफा देने के बाद कंपनी ने भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त किया है। अग्रवाल साल 2011 में ट्विटर से जुड़े थे और 2017 में कंपनी के सीटीओ के रूप में नियुक्त हुए थे।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई
दुनिया की सबसे बड़े सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) भी भारतीय मूल के हैं। पिचाई को 2015 में कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया था। उन्होंने साल 2004 में गूगल जॉइन में काम करना शुरू किया था।

एडोब के सीईओ शांतनु नारायण
हैदराबाद में जन्मे शांतनु नारायण (Shantanu Narayen) साल 2007 से एडोब इंक (Adobe) के सीईओ हैं। 1998 में एडोब से जुड़ने से पहले नारायण ने 1986 में सिलिकॉन वैली स्टार्ट-अप मेजरक्स ऑटोमेशन सिस्टम के साथ काम किया और बाद में 1989 से 1995 तक Apple के लिए काम किया था।
आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्ण
भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा (Arvind Krishna) 1990 के दशक में कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनी आईबीएम (IBM) में शामिल हुए। उन्हें जनवरी 2020 में गिन्नी रोमेट्टी के स्थान पर आईबीएम के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था। अरविंद के पास भारत के साथ-साथ अमेरिका की भी नागरिकता है।