Petrol Diesel Prices Hike Impact: बाहर खाना या ऑनलाइन ऑर्डर करना जल्द हो सकता है महंगा

Petrol Diesel Prices Hike Impact: ईंधन महंगा होने से रेस्तरां और फूड डिलीवरी 5 से 10% तक महंगी हो सकती है। ट्रांसपोर्ट, एलपीजी और कच्चे माल की लागत बढ़ने से ग्राहकों पर सीधा असर पड़ेगा।

Petrol Diesel Prices Hike Impact : देश में खाने-पीने और बाहर भोजन करने की लागत जल्द ही बढ़ सकती है। हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद रेस्टोरेंट और फूड डिलीवरी कंपनियों ने संकेत दिए हैं कि अगले सप्ताह से खाने-पीने की चीजें 5 से 10 प्रतिशत तक महंगी (Food Inflation) हो सकती हैं। इसका असर रेस्टोरेंट में बैठकर खाने और ऑनलाइन फूड ऑर्डर दोनों पर पड़ेगा।

Petrol Diesel Prices Hike Impact, food inflation, fuel price hike, restaurants, food delivery,

पेट्रोल डीजल प्राइस का असर (तस्वीर-istock)

ईंधन की कीमत बढ़ने का असर

तेल कंपनियों द्वारा ईंधन के दाम बढ़ाए जाने के बाद ट्रांसपोर्टेशन, पैकेजिंग और कच्चे माल की लागत में तेजी आई है। रेस्टोरेंट इंडस्ट्री का कहना है कि पहले से ही एलपीजी गैस की कमी और उसकी कीमतों में करीब 60% तक की बढ़ोतरी का दबाव था। अब नए ईंधन दामों ने स्थिति और मुश्किल बना दी है। इससे रोजमर्रा के ऑपरेशन की लागत बढ़ रही है और इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है।

End of Feed