Petrol Diesel LPG Price Today (30 March 2026): दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, नॉएडा, जयपुर, मुंबई, इंदौर समेत जानें आज के पेट्रोल डीजल प्रति लीटर और एलपीजी का रेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 30, 2026, 07:41 AM IST

Petrol Diesel LPG Price Today (30 March 2026) आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: आज 30 मार्च 2026 को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है जिसके बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 116 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं। दिल्ली, नोएडा और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम स्थिर बने हुए हैं। आइए जानते हैं आपके शहर के ताजा रेट्स की पूरी लिस्ट।

etrol Diesel LPG Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें 116 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, लेकिन भारतीय तेल कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। 30 मार्च 2026 की सुबह जारी रेट के अनुसार, दिल्ली में सामान्य पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं प्रीमियम सेगमेंट में XP95 पेट्रोल की कीमत ₹101.89 और XG डीजल ₹91.49 प्रति लीटर है। अगर देश के सबसे सस्ते पेट्रोल की बात करें, तो पोर्ट ब्लेयर में यह मात्र ₹82.46 और डीजल ₹78.05 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल डीजल का रेट.

Petrol Diesel LPG Rate

आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहरपेट्रोल (₹)बदलावडीजल (₹)बदलाव
भोपाल₹106.520.00₹91.890.00
पटना₹105.84+0.25₹92.04+0.22
कोलकाता₹105.410.00₹92.020.00
मुंबई₹103.58+0.04₹90.030.00
बेंगलुरु₹103.29+0.37₹91.33+0.34
चेन्नई₹101.22+0.16₹92.74+0.13
रांची₹97.92+0.03₹92.70+0.04
गुरुग्राम₹95.650.00₹88.100.00
नोएडा₹94.86-0.02₹87.95-0.03
दिल्ली₹94.770.00₹87.670.00
लखनऊ₹94.650.00₹87.760.00

आज आपके शहर में एलपीजी सिलेंडर का रेट

शहरघरेलू सिलेंडर (₹)कमर्शियल सिलेंडर (₹)
पटना₹1,002.50₹2,133.50
हैदराबाद₹965.00₹2,105.50
लखनऊ₹950.50₹2,007.00
कोलकाता₹939.00₹1,988.50
चेन्नई₹928.50₹2,043.50
बेंगलुरु₹915.50₹1,958.00
नई दिल्ली₹913.00₹1,884.50
मुंबई₹912.50₹1,836.00

आज कच्चे तेल का रेट

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और तेल आपूर्ति मार्गों पर मंडराते खतरों के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। आज ब्रेंट क्रूड की कीमत 3% की बढ़त के साथ 116.5 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जो अमेरिका-ईरान युद्ध के समय के 119 डॉलर के उच्चतम स्तर के बेहद करीब है।

अकेले मार्च के महीने में ही ब्रेंट की कीमतों में 50% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। इस तेजी की मुख्य वजह पश्चिम एशिया के दो प्रमुख रणनीतिक केंद्रों—होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) और यनबू बंदरगाह पर बढ़ता खतरा माना जा रहा है। ब्रेंट के साथ ही WTI क्रूड के दामों में भी तेजी आई है, जहां जून कॉन्ट्रैक्ट 96 डॉलर और मई कॉन्ट्रैक्ट 102 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है।

End of Feed