Petrol Diesel LPG Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले जारी हैं। अमेरिका बार-बार समझौते के साथ-साथ युद्ध की भी धमकी दे रहा है। ईरान और इज़राइल के बीच जारी युद्ध को एक महीने से अधिक समय हो गया है। ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के बीच चल रही लड़ाई और खाड़ी क्षेत्र में तेहरान के हमलों ने वैश्विक वित्तीय और ऊर्जा मार्केट को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इसके चलते वैश्विक स्तर पर आर्थिक संकट और यहां तक कि मंदी की आशंकाएं बढ़ गई हैं। ईरान-इज़राइल युद्ध के चलते वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हो गया है। भारत में ईंधन की कीमतें हर सुबह 6 बजे संशोधित की जाती हैं। ऐसे में (IOCL, Shell) के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग राज्यों/शहरों में भिन्न हो सकती हैं। हालांकि, गुरुवार (2 अप्रैल, 2026) को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आइए आपको बताते हैं आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल डीजल का रेट?