Paytm 850 करोड़ रुपए के शेयर वापस खरीदेगी, 810 रुपए का भाव तय

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 13, 2022, 11:34 PM IST

Paytm ब्रांड का परिचालन करने वाली डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने मंगलवार को शेयर पुनर्खरीद योजना की घोषणा की।

नई दिल्ली : Paytm ब्रांड का परिचालन करने वाली डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने मंगलवार को शेयर पुनर्खरीद योजना की घोषणा की। इसके तहत कंपनी 810 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 850 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की पुनर्खरीद करेगी। वन97 कम्युनिकेशंस ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि कंपनी ने शेयर बाजारों के जरिये पुनर्खरीद कार्यक्रम के लिये खुले बाजार मार्ग का विकल्प चुना है। यह प्रक्रिया अधिकतम छह महीने में पूरा होने की संभावना है।

Paytm

पेटीएम शेयरों की पुनर्खरीद करेगा

कंपनी के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक में सभी निदेशक मौजूद थे और स्वतंत्र निदेशक समेत सभी ने आम सहमति से प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। सूचना के मुताबिक, कंपनी 810 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 850 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की पुनर्खरीद करेगी।

End of Feed