Paytm Payment Bank: पेटीएम पेमेंट बैंक में होगी छंटनी! कर्मचारियों में डर का माहौल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 14, 2024, 01:39 PM IST

Paytm Payment Bank Layoffs: इस छंटनी से कितने लोगों की नौकरी जाएगी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं कुछ विभागों को अपनी टीम का आकार 20 प्रतिशत तक कम करने के लिए कहा गया है।

Paytm Payment Bank Layoffs: पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस अपने सालाना आधार पर होने वाला परफॉर्मेंस रिव्यू करने वाली है। ऐसे में पेटीएम पेमेंट बैंक से कई कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है। हाल ही में पेटीएम के पेमेंट बैंक पर कई खामियों के चलते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सख्ती कर दी है। हालांकि इस छंटनी से कितने लोगों की नौकरी जाएगी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं कुछ विभागों को अपनी टीम का आकार 20 प्रतिशत तक कम करने के लिए कहा गया है।

Paytm Payment Bank: पेटीएम पेमेंट बैंक में होगी छंटनी! कर्मचारियों में डर का माहौल

टाइम्स नाऊ नवभारत डॉट कॉम को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छंटनी का खतरा पेटीएम पेमेंट बैंक के कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा है। जहां तक पेटीएम वॉलेट की बात है तो कंपनी इस समय सालाना आधार पर होने वाला परफॉर्मेंस का रिव्यू कर रही है। जहां प्रदर्शन मूल्यांकन और भूमिका उपयुक्तता के आधार पर समायोजन हो सकता है। यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह प्रक्रिया छंटनी से अलग है, जो किसी भी संगठन में प्रदर्शन मूल्यांकन का एक नियमित पहलू है।” इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि वे अपने परिचालन में एआई-संचालित ऑटोमेशन को लागू करना जारी रख रहे हैं, जो कुछ भूमिकाओं को और प्रभावित कर सकता है।

End of Feed