Penny Stocks: 762 फीसदी का रिटर्न देने वाला स्टॉक! गिरावट में भी 10% रिटर्न, शेयर प्राइस सिर्फ 100 रुपये

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 18, 2024, 06:06 PM IST

Paramount Communications: गुरुवार को, पैरामाउंट केबल्स के स्टॉक में 5% की बढ़त देखने को मिली। यह 101.30 के स्तर और 4.97 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Paramount Communications: बाजार में गिरावट के बीच गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 313 अंकों की गिरावट के साथ 71,186 अंक पर बंद हुआ। पिछले दो दिनों से शेयर बाजार में जारी मंदी के बीच पैरामाउंट केबल्स (Paramount Communications Ltd Share Price) नाम पेनी शेयर (Penny Stocks) ने निवेशकों के 92.45 के अमाउंट को 10% का रिटर्न के साथ 101.30 रुपये बना दिया है। गुरुवार को, पैरामाउंट केबल्स के स्टॉक में 5% की बढ़त देखने को मिली। यह 101.30 के स्तर और 4.97 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही पैरामाउंट केबल्स के शेयर ने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। जिसके चलते कंपनी मार्केट कैप 2830 करोड़ रुपये हो गया है।

Paramount Communications Ltd Share Price

पैरामाउंट केबल्स

5 सालों में 762 प्रतिशत का रिटर्न

पैरामाउंट केबल्स के शेयर ने पिछले महीने 82 रुपये के निचले स्तर से निवेशकों को 23% का रिटर्न दिया है और पिछले 6 महीनों में 35 रुपये के निचले स्तर से 186 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पैरामाउंट केबल्स के शेयरों ने 18 जनवरी 2019 के 11.75 के न्यूनतम स्तर के बाद से निवेशकों को 762 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।

End of Feed