बिजनेस

Airbus: अगले 20 साल में भारत में उड़ेंगे 2840 नए विमान, 41000 पायलट की होगी डिमांड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2024, 06:27 PM IST

Airbus: भारत के हवाई उड़ान क्षेत्र में अगले 20 साल में बूम आएगा। एयरबस के मुताबिक 2840 नए विमान और 41 हजार पायलट की जरूरत होगी।

Image

भारतीय विमानन क्षेत्र में आएगी तेजी

Airbus: भारत को अगले 20 साल में 2,840 नए विमानों और 41,000 पायलटों की जरूरत होगी। एयरबस भारत और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रेमी मेलार्ड यह अनुमान जताते हुए कहा कि साथ ही देश में 47,000 तकनीकी कर्मचारियों की आवश्यकता भी होगी। उन्होंने विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी - 'विंग्स इंडिया 2024' के मौके पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एयरबस इस दशक के अंत तक भारत से अपनी सोर्सिंग को मौजूदा 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर से दोगुना कर 1.5 अरब डॉलर कर देगी।

एयरबस को मिला 750 विमानों का ऑर्डर

उन्होंने कहा कि पिछले साल एयरबस को 750 विमानों का ऑर्डर मिला और उसने भारतीय एयरलाइन कंपनियों को 75 विमानों की आपूर्ति की। इनमें 41 इंडिगो को, 19 एयर इंडिया को, 14 विस्तारा को और एक गो फर्स्ट को दिए गए।

दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत

मेलार्ड ने कहा कि भारत एक ऐसी ताकत है, जो अगले दशकों में वैश्विक विमानन क्षेत्र को बल देगा। अनुमान है कि भारत को अपने बढ़ते विमानन बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अगले 20 वर्षों में 2,840 नए विमानों की जरूरत होगी। उन्होंने अनुमान जताया कि अगले 20 साल में भारत 6.2 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। (भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article