आपदा में अवसर! ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच रूस ने ईंधन निर्यात से कमाए 7 अरब डॉलर, रोजाना 14% बढ़ा

Russia Oil Export: ईरान युद्ध के दौरान रूस ने कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के निर्यात से लगभग सात अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई की है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर के अनुसार, फरवरी की तुलना में रूस का दैनिक राजस्व 14% बढ़ा है। यूरोप और जर्मनी की संस्था उर्गेवाल्ड रूस के ऊर्जा निर्यात पर निगरानी रख रही है।

Russia Oil Export: अमेरिका-इजराइल के ईरान के साथ युद्ध के बीच रूस ने कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के निर्यात से भारी कमाई की है। शोध संस्थान सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर ने हाल ही में पाया कि रूस का दैनिक राजस्व फरवरी की तुलना में औसतन 14 प्रतिशत बढ़ गया है। इसका मतलब है कि रूस को अब लगभग सात अरब अमेरिकी डॉलर रोजाना की कमाई हो रही है।

Iran Israel US War, Russia Oil Export, Gas Export, Fossil Fuels, vladimir putin,

युद्ध के बीच रूस को तेल और गैस निर्यात से बड़ी कमाई (तस्वीर-istock/AP)

यूरोप की नजर रूस के राजस्व पर

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक यूरोप के एक शोध संस्थान ने वास्तविक समय में रूस के जीवाश्म ईंधन निर्यात से होने वाले राजस्व पर निगरानी शुरू की है। इस तरह की रिपोर्ट से पता चलता है कि रूस को अभी भी तेल और गैस से भारी लाभ हो रहा है, भले ही कई देशों ने उस पर प्रतिबंध लगाए हों। यह जानकारी उर्गेवाल्ड नामक जर्मन गैर-लाभकारी संस्था ने प्रकाशित की है।

End of Feed