LPG Gas Price: तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती किया है। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कटौती की गई है, जो 1 जून से प्रभावी है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1 जून से 1723.50 रुपये है। घरेलू एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
होटल संचालकों को राहत
अप्रैल में, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत घटाकर ₹1,762 कर दी गई थी। फरवरी में भी कीमतों में ₹7 की कटौती की गई थी, लेकिन मार्च, 2025 में फिर से ₹6 की बढ़ोतरी की गई। नया मूल्य समायोजन वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ रेस्तरां, होटल और अन्य सहित छोटे व्यवसायों के लिए सकारात्मक खबर होगी, जो अपने संचालन के लिए एलपीजी पर बहुत अधिक निर्भर हैं। भारत में एलपीजी की लगभग 90 प्रतिशत खपत घरेलू खाना पकाने में होती है, जबकि शेष 10 प्रतिशत का उपयोग औद्योगिक, वाणिज्यिक और ऑटोमोटिव क्षेत्रों में होता है।
कच्चे तेल की कीमतों में कमी
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध होने से कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने की संभावना है जो पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत कम है। दुनिया में तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक और उपभोक्ता देश भारत के लिए कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का मतलब है कि उसे तेल आयात पर कम खर्च करना होगा। पुरी ने उद्योग मंडल सीआईआई के 'वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन' में कहा कि अधिक आपूर्ति उपलब्ध होने के साथ कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के बजाय 65 डॉलर के करीब होंगी।
