NTPC ने पेश किया ऊर्जा आयात से आजादी का रोडमैप, स्वदेशी न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी पर दांव

देश में सबसे ज्यादा बिजली बनाने वाली कंपनी NTPC ने अब देश को ऊर्जा आयात के बड़ियों से आजाद करने का रोडमैप पेश किया है। इसके तहत कंपनी 2047 तक 30 GW न्यूक्लियर एनर्जी उत्पादन करेगी।

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने देश को ऊर्जा आयात की बेडियों से आजादी दिलाने के लिए ब्लूप्रिंट पेश किया है। इसके तहत कंपनी

NTPC Energy

ऊर्जा आयात भारत की सबसे बड़ी कमजोरी

देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए खासतौर पर न्यूक्लियर एनर्जी का उत्पादन बढ़ाने पर जोर देगी। कंपनी की तरफ से जारी किए गए एक ऑफिशियल नोट में CMD गुरदीप सिंह ने एलान किया है कि 2047 तक भारत ने जो 100 GW न्यूक्लियर एनर्जी उत्पादन का विजन रखा है, उसा पूरा करने के लिए NTPC अकेले करीब 30 GW की क्षमता खुद विकसित करेगी। NTPC का यह बयान बेहद महत्वाकांक्षी है, क्योंकि फिलहाल भारत की कुल परमाणु ऊर्जा क्षमता महज 9 GW के आसपास है। यानी अकेले NTPC देश की मौजूदा राष्ट्रीय क्षमता से कई गुना बड़ा न्यूक्लियर पोर्टफोलियो बनाने की तैयारी कर रही है।

End of Feed