NSE IPO की तैयारी तेज, 5 लाख करोड़ वैल्यूएशन की चर्चा; 20 बैंकर और 8 लॉ फर्म नियुक्त

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE के मेगा IPO की तैयारी तेज हो गई है। एक्सचेंज ने 20 इन्वेस्टमेंट बैंकर और 8 लॉ फर्म नियुक्त किए हैं। करीब ₹20,000 करोड़ के OFS इश्यू और 5 लाख करोड़ रुपये वैल्यूएशन की चर्चा तेज।

NSE IPO Update: देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE का बहुप्रतीक्षित IPO अब तेजी से आगे बढ़ता दिख रहा है। एक्सचेंज ने मेगा शेयर बिक्री के लिए 20 इन्वेस्टमेंट बैंकर और 8 लॉ फर्म नियुक्त कर दी हैं। अनुमान है कि करीब ₹20,000 करोड़ के इस IPO में कंपनी की वैल्यूएशन 5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

NSE IPO

बाजार में जल्द दस्तक देगा एनएसई का आईपीओ

मेगा IPO की दिशा में बड़ा कदम

करीब एक दशक की लंबी देरी के बाद अब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की लिस्टिंग प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। एक्सचेंज ने अपने बहुप्रतीक्षित IPO के लिए 20 मर्चेंट बैंकर और 8 लॉ फर्म नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह कदम IPO प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अब इन बैंकों में से कुछ को लीड बैंकर चुना जाएगा, जो इश्यू की प्राइसिंग, स्ट्रक्चर और टाइमलाइन तय करेंगे। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह भारत के सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है।

End of Feed