NPS to UPS Switch: गारंटीड पेंशन पाने का आखिरी मौका, अब बस बचे हैं 60 घंटे

NPS to UPS Switch: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के पास UPS चुनने के लिए अब सिर्फ 60 घंटे बचे हैं। सरकार ने NPS से UPS में स्विच करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 निर्धारित की है, इसलिए जिन कर्मचारियों को बदलाव करना है, उन्हें जल्द फैसला लेना होगा। अगर आप मौका चुके तो गारंटीड पेंशन पाने का भी मौका गंवा सकते हैं।

अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद हर महीने फिक्स्ड और गारंटीड पेंशन पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। बुढ़ापे में गारंटीड पेंशन का फायदा देता है नया UPS यानी यूनिफाइड पेंशन स्कीम, जिसे अपनाने का मौका अब सिर्फ कुछ ही दिनों तक है। अगर आप केंद्रीय सरकारी कर्मचारी हैं और NPS से बाहर निकलकर UPS में जाना चाहते हैं, तो 30 नवंबर 2025 की आखिरी तारीख तेजी से पास आ रही है। ऐसे में समय रहते फैसला लेना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि यह बदलाव आपके पूरे रिटायरमेंट प्लान को सुरक्षित और मजबूत बना सकता है।

NPS to UPS Switch

दरअसल, केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में स्विच करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जो भी कर्मचारी NPS छोड़कर नई UPS स्कीम अपनाना चाहते हैं, उन्हें 30 नवंबर 2025 से पहले अपना आवेदन जमा करना होगा। वित्त मंत्रालय ने सभी पात्र कर्मचारियों और NPS के तहत आने वाले पूर्व रिटायरीज़ से अपील की है कि वे समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि बाद में कोई समस्या न आए।

End of Feed