सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, ईरान-इजरायल जंग से आपकी थाली और घर का बजट भी होगा प्रभावित; जानिए क्या-क्या होगा महंगा

इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का एक हफ्ता पूरा हो चुका है और फिलहाल इसके थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अगर यह तनाव और लंबा खिंचता है, तो भारत में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतों में भारी उछाल आने की पूरी संभावना है।

मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता तनाव अब युद्ध का रूप लेता जा रहा है। हालांकि यह लड़ाई हजारों किलोमीटर दूर लड़ी जा रही है, लेकिन इसका सीधा असर भारत के आम आदमी की जेब और घर के बजट पर पड़ने वाला है। अक्सर हम सोचते हैं कि ऐसी जंग से सिर्फ कच्चे तेल या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे, लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा गंभीर है। वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं, और इस युद्ध के कारण भारत में रसोई से लेकर खेती और इलेक्ट्रॉनिक्स तक कई चीजें महंगी हो सकती हैं।

Iran Israel

ईंधन और रसोई गैस का बढ़ता बोझ

भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 फीसदी कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, जिसका एक बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट से आता है। युद्ध की स्थिति में सप्लाई चेन बाधित होती है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आता है। इसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ता है। जब डीजल महंगा होता है, तो माल ढुलाई (Transportation) की लागत बढ़ जाती है, जिससे फल, सब्जियां और दूध जैसी बुनियादी चीजों के दाम अपने आप बढ़ जाते हैं। इसके अलावा, भारत अपनी एलपीजी (LPG) और नेचुरल गैस की जरूरतों के लिए भी इन्हीं देशों पर निर्भर है, इसलिए आने वाले समय में रसोई गैस का सिलेंडर भी आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

End of Feed