हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में प्रवेश का कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं, एलआईसी ने किया खुलासा

LIC Health Insurance Policy: सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कहा कि उसका स्वास्थ्य बीमा सेक्टर में कदम रखने कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं है। फिलहाल, जीवन बीमा कंपनियों को स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी जारी करने की अनुमति नहीं है।

LIC Health Insurance Policy: सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसका स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में कदम रखने कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं है। फिलहाल, जीवन बीमा कंपनियों को स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी जारी करने की अनुमति नहीं है। स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को साधारण बीमा कंपनी या एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनी ही बेच सकती हैं।

LIC Health Insurance Policy

एलआईसी अभी हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में नहीं करेगा प्रवेश

एलआईसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हम स्पष्ट करते हैं कि फिलहाल, ऐसा कोई औपचारिक प्रस्ताव (निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी के जरिये स्वास्थ्य बीमा का) नहीं लाया गया है। इसके साथ ही देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने कहा कि एलआईसी सामान्य तौर पर विभिन्न रणनीतिक अवसरों का मूल्यांकन और अन्वेषण करती है, तथा रणनीतिक साझेदारी और निवेश अवसरों सहित अपने कारोबार की वृद्धि और विस्तार के लिए नए विकल्पों का भी मूल्यांकन और अन्वेषण करती है।

End of Feed