Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया जो मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट रहा। बजट के बाद मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बजट में महिलाओं का विशेष खयाल रखा गया है। उन्होंने कहा कि कैपिटल निवेश में पहली बार डबल डिजिट निवेश देखने को मिला। उन्होंने बजट को ग्रीन एनर्जी और टूरिज्म पर आधारित बजट बताया।
बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हुईं निर्मला सीतारमण
