बिजनेस

NIIT Q4 Results: एनआईआईटी का चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 11.16 करोड़ रुपये रहा

NIIT Q4 Results: कौशल एवं प्रतिभा विकास कंपनी NIIT का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत नेट प्रॉफिट 11.16 करोड़ रुपये रहा। समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में नेट प्रॉफिट कई गुना होकर 38.36 करोड़ रुपये रहा।

Image

एनआईआईटी का नेट प्रॉफिट

NIIT Q4 Results: कौशल एवं प्रतिभा विकास कंपनी NIIT का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत नेट प्रॉफिट 11.16 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में नेट प्रॉफिट 9.36 करोड़ रुपये था।

एनआईआईटी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में परिचालन आय 23.81 प्रतिशत बढ़कर 74.34 करोड़ रुपये रही। वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक विजय के थडानी ने कहा कि चौथी तिमाही कारोबार के लिए मौसमी रूप से कमजोर तिमाही रही।

थडानी ने जेनरेटिव एआई (GenAI) की क्षमता पर भरोसा जताया और कहा कि जेनएआई एक बहुत बड़ा अवसर है। हमारे पास शुरुआती लाभ है। हमें इसका फायदा उठाने की जरूरत है।

समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में नेट प्रॉफिट कई गुना होकर 38.36 करोड़ रुपये रहा। परिचालन आय 11.07 प्रतिशत घटकर 303.47 करोड़ रुपये रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article