केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! जुलाई में फिर बढ़ सकता है DA; अब कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी

DA Hike July 2026: लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर जनवरी में 2% की बढ़ोतरी के बाद अब जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) पर टिकी हैं।

DA Hike July 2026: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। जुलाई 2026 से लागू होने वाले अगले Dearness Allowance revision को लेकर कर्मचारियों के बीच काफी उत्सुकता है।

Next DA Hike July 2026

DA Hike July 2026 (Photo: iStock)

जुलाई में बढ़ सकता है डीए

रिपोर्ट्स की मानें तो मौजूदा महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए आने वाले महीनों में DA में एक और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।DA की गणना All India Consumer Price Index for Industrial Workers (AICPI-IW) के आधार पर की जाती है। सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में DA संशोधित करती है। जनवरी 2026 के लिए सरकार पहले ही DA बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी है और अब कर्मचारियों की नजर जुलाई 2026 की बढ़ोतरी पर टिकी हुई है।

End of Feed