Netweb Technologies Shares Listing: नेटवेब ने करा दी मौज, एक झटके में दिया 89 फीसदी रिटर्न

Netweb Technologies Shares Listing: करीब 1 बजे बीएसई पर नेटवेब टेक्नोलॉजीज का शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 434.90 रु या 86.98 फीसदी की मजबूती के साथ 934.90 रु पर है। इस स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 5,241.51 करोड़ रु है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नेटवेब टेक्नोलॉजीज का शेयर हुआ लिस्ट
  • 89 फीसदी प्रीमियम पर की शुरुआत
  • निवेशकों को हो गई मौज

Netweb Technologies Shares Listing: नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies) का शेयर गुरुवार को शेयर बाजार (Stock Market) में लिस्ट हुआ। नेटवेब के शेयर की लिस्टिंग काफी धमाकेदार रही। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर अपने आईपीओ (IPO) प्राइस के मुकाबले 89.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ लिस्ट हुआ। इसके आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 475-500 रु था। ये प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर यानी 500 रु के मुकाबले बीएसई पर 942.5 रु लिस्ट हुआ। वहीं एनएसई (NSE) पर शेयर ने 89.4 फीसदी की मजबूती के साथ 947 रु पर शुरुआत की।

कितनी है मार्केट कैपिटल

करीब 1 बजे बीएसई पर नेटवेब टेक्नोलॉजीज का शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 434.90 रु या 86.98 फीसदी की मजबूती के साथ 934.90 रु पर है। इस स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 5,241.51 करोड़ रु है।

End of Feed