5 साल के भीतर मिलने जा रही हैं 4 नई 'नमो' सिटीज, ₹5000 करोड़ रुपये का मेगा प्लान तैयार

एनसीआर का कायाकल्प करने के लिए अगले 5 साल में 4 'नमो सिटीज' बसाई जाएंगी। 5,000 करोड़ के इस मेगा प्लान के तहत दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में एक्सप्रेसवे के पास ये हाईटेक ग्रीनफील्ड शहर विकसित होंगे।

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रहने वाले लोगों और रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड (NCRPB) की अहम बैठक में यह फैसला लिया गया है कि अगले 5 वर्षों के भीतर एनसीआर के दायरे में 4 नए अत्याधुनिक 'ग्रीनफील्ड' शहर बसाए जाएंगे, जिन्हें 'नमो सिटीज' (Namo Cities) या 'नमो नोड्स' कहा जाएगा। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मेगा प्रोजेक्ट का औपचारिक ऐलान करते हुए बताया कि केंद्र सरकार इस योजना के लिए अगले पांच सालों में ₹5,000 करोड़ रुपये की बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। यह कदम एनसीआर में लगातार बढ़ती आबादी के दबाव को कम करने और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा (World-class Infrastructure) तैयार करने के लिए उठाया जा रहा है।

NCR Namo Cities

कहां बनेगी नमो सिटीज

ये चारों नए 'नमो' शहर एनसीआर में शामिल चारों राज्यों दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एक-एक की संख्या में विकसित किए जाएंगे। इस बड़े बदलाव के बावजूद केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया है कि एनसीआर का मौजूदा कुल क्षेत्रफल (55,083 वर्ग किलोमीटर) पूरी तरह से अपरिवर्तित रहेगा। किसी भी मौजूदा जिले या क्षेत्र को एनसीआर के नक्शे से बाहर नहीं किया जा रहा है। सरकार का मुख्य ध्यान नए सिरे से जमीन का अधिग्रहण कर पूरी तरह से व्यवस्थित और योजनाबद्ध (Planned) तरीके से नए उप-शहरों (Sub-cities) को बसाने पर है, जहां बेहतरीन आवासीय सुविधाएं, रोजगार के अवसर, स्कूल और अस्पताल मौजूद होंगे।

End of Feed