Bank Strike Today:आज 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल, जानें देशभर में कौन-कौन बैंक बंद हैं!

Nationwide Bank Strike Today: अगर आप आज 27 जनवरी, मंगलवार को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने आज देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यूएफबीयू ने यह फैसला 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई सुलह बैठक विफल रहने के बाद लिया।

Nationwide Bank Strike Today : अगर आप आज 27 जनवरी, मंगलवार को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल के चलते देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले नौ संगठनों के संयुक्त निकाय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा हड़ताल का यह आह्वान 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई सुलह बैठक के विफल होने के बाद आया है। यूएफबीयू के घटक अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने बताया कि सुलह कार्यवाही के दौरान विस्तृत चर्चा के बावजूद हमारी मांग पर कोई आश्वासन नहीं मिला। इसलिए, हम हड़ताल पर जाने को मजबूर हुए।

Bank Strike, Bank Employees Strike, 5 Day Work Week, United Forum of Bank Unions, UFBU, Bank Holiday

देशभर में बैंक हड़ताल आज, कैश और चेक क्लियरेंस पर पड़ेगा असर (तस्वीर-istock)

क्यों हो रही है बैंक कर्मचारियों की हड़ताल?

बैंक कर्मचारियों की यह हड़ताल पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी (5-डे वर्क वीक) की मांग को लेकर की जा रही है। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर हो रही है। यूएफबीयू का कहना है कि बैंकों में भी अब पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू किया जाना चाहिए, जैसे अन्य सरकारी संस्थानों में होता है। यूनियनों का आरोप है कि सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) की ओर से इस मुद्दे पर लंबे समय से कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

End of Feed