शेयर बाजार ने किया निराश तो घट गया म्यूचुअल फंड में निवेश, देखें AMFI का डेटा

म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन-अधीन परिसंपत्तियां (AUM) जुलाई के अंत में मासिक आधार पर 4.3 प्रतिशत बढ़कर 85.76 लाख करोड़ रुपये हो गईं। जून के अंत में यह 82.22 लाख करोड़ रुपये थीं।

शेयर बाजार में लंबे समय से सुस्ती है। इसका असर अब म्यूचुअल फंड निवेश पर भी दिखाई देने लगा है। निवेशक म्यूचुअल फंड से मुंह मोड़ रहे हैं। बता दें कि जुलाई महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 15 प्रतिशत घटकर 24,697 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, SIP के जरिये निवेश जारी रहा। म्यूचुअल फंड उद्योग के संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी योजनाओं में निवेश जून के 28,973 करोड़ रुपये और पिछले साल जुलाई के 42,702 करोड़ रुपये की तुलना में काफी कम रहा।

Mutual Fund

म्यूचुअल फंड

एसआईपी के जरिये निवेश में भी सुस्ती

हालांकि, खुदरा निवेशकों की भागीदारी बनी रहने से जुलाई में एसआईपी के जरिये निवेश मामूली रूप से बढ़कर 31,961 करोड़ रुपये हो गया, जो जून में 31,781 करोड़ रुपये था। एसआईपी के जरिये निवेश लगातार पांचवें महीने 31,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा।

End of Feed