Multibagger Stock HFCL 3 Months Return : पिछले 3 महीनों में जब पूरा बाजार बिकवाली के समंदर मे गोते लगा रहा था, उस दौर में भी Himachal की एक कंपनी का स्टॉक रॉकेट की रफ्तार से उड़ रहा था। पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से जहां Nifty, Sensex जैसे बैंचमार्क इंडेक्स जहां 7 फीसदी तक टूट गए। वहीं, Nifty 500 जैसे इंडेक्स भी सपाट रहे। यानी मोटे तौर पर पिछले तीन महीने में देश की टॉप 500 कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों की पूंजी को बढाने की जगह घटाया है। हालांकि, इस दौर में कुछ ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक रहे हैं, जो बाजार की धारा के विपरीत चले हैं और निवेशकों को रिकॉर्ड रिटर्न दिया है।
डूबते बाजार में भी भागता रहा ये स्टॉक
HFCL ने दिखाया जलवा
गुरुग्राम और नोएडा से ऑपरेट करने वाली हिमाचल प्रदेश में रजिस्टर्ड हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशन लिमिटेड यानी HFCL ने पिछले 3 महीने में करीब 170 फीसदी का रिकॉर्ड रिटर्न दिया है। HFCL Share Price में आज भी 5 फीसदी की तेजी है और शेयर 200 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। हाल में ही शेयर ने 209 रुपये का 52वीक हाई भी बनाया है। पिछले 1 महीने में यह शेयर 43% चढ़ा है। वहीं, इस साल अब तक (YTD) 190% का रिटर्न दिया है।
क्या करती है कंपनी?
HFCL की मोटे तौर पर एक IT कंपनी है, जो टेलीकॉम इक्विपमेंट्स, फाइबर-ऑप्टिक केबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स का डिजाइन, विकास, निर्माण करती है। HFCL अब डिफेंस और स्ट्रेटिजिक कम्युनिकेशन में भी उतर गई है। कंपनी अब कई डिफेंस प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन चुकी है और सैकड़ों करोड़ की मजबूत ऑर्डर बुक है, तो निवेशकों को खासतौर पर लुभा रही है।
मुकेश अंबानी से क्या है कनेक्शन?
HFCL को अक्सर मुकेश अंबानी से जोड़कर भी दिखाया जाता है। असल में कंपनी से सीधे मुकेश अंबानी का संबंध नहीं है। लेकिन, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ी होल्डिंग कंपनियों ने HFCL में निवेश कर रखा है। यही वजह है कि इसे रिलायंस और मुकेश अंबानी से जोड़कर देखा जाता है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें : Multibagger Stock 2026 : 1 साल में ₹1 लाख के बनाए ₹8 लाख, 3 महीने में 115% भागा
