Belrise Industries Share Price इन दिनों चर्चा में है। ऑटोमोटिव सिस्टम्स बनाने वाली इस कंपनी का शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में करीब 10% और मई में लिस्टिंग के बाद से करीब 8 महीनों में 82% तक चढ़ चुका है। फिलहाल, ताजा ट्रिगर बना है SBI Mutual Fund और BlackRock की बड़ी हिस्सेदारी खरीद, जिसके बाद निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या Belrise Industries Share अच्छा शेयर है?
दिग्गज कंपनियों के निवेश से भागा स्टॉक। (फोटो क्रेडिट, ओपन एआई)
बेलराइज इंडस्ट्रीज क्या करती है?
Belrise Industries एक ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल, कॉमर्शियल व्हीकल और एग्री व्हीकल के लिए सेफ्टी से जुड़े क्रिटिकल सिस्टम्स और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस बनाती है। कंपनी के क्लाइंट्स में Bajaj Auto, Hero MotoCorp, Honda Motorcycle & Scooter India, Jaguar Land Rover और Royal Enfield जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। यही मजबूत OEM बेस कंपनी की ग्रोथ स्टोरी की नींव है।
क्यों बढ़ रहा शेयर प्राइस?
Belrise share price में तेजी का सबसे बड़ा कारण बड़े संस्थागत निवेशकों की खरीद है। NSE के Bock Deal डेटा के मुताबिक, SBI Mutual Fund और BlackRock ने मिलकर कंपनी में 6.56% हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी डील वैल्यू करीब ₹897 करोड़ रही। शेयर ₹153.70 के औसत भाव पर खरीदे गए। ET Now की रिपोर्ट के मुताबिक ब्लॉक डील के बाद स्टॉक 200-डे के मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है। यह टेक्निकल तौर पर मजबूत ट्रेंड का संकेत देता है।इसके अलावा कंपनी के तिमाही नतीजे भी दमदार रहे हैं। मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 80% सालाना (YoY) की ग्रोथ रिपोर्ट की है। इससे कंपनी का मुनाफा ₹132.9 करोड़ पहुंच गया है। जबकि, रेवेन्यू 14% बढ़कर ₹2,353.5 करोड़ रहा।
IPO से अब तक का सफर
कंपनी ने May 2025 में Dalal Street पर कदम रखा था। ₹90 के इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर ₹100 पर लिस्ट हुआ, यानी करीब 11% प्रीमियम। उसके बाद से स्टॉक ने लगातार हायर हाई बना रहा है। अब Belrise share price NSE और BSE दोनों पर निवेशकों के रडार पर है।
क्या है आगे का आउटलुक?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ऑटो सेक्टर की डिमांड और कंपनी की मार्जिन ग्रोथ बनी रहती है, तो Belrise share price target 2025 में और अपसाइड दिख सकता है। लॉन्ग टर्म निवेशक Belrise share price target 2030 को लेकर भी आशावादी हैं, हालांकि वैल्यूएशन और ऑटो साइकल पर नजर जरूरी है। टेक्निकल इंडिकेटर्स जैसे Belrise share price RSI फिलहाल Overbought जोन के करीब हैं, ऐसे में शॉर्ट टर्म में हल्का कंसोलिडेशन संभव है।
