Alok Industries Share Return: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इस समय एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति (Asia's Richest Person) हैं। उनके कई बिजनेस हैं और वे कई कंपनियों के मालिक हैं, जिनमें सबसे अहम रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) है। रिलायंस की ढेरों सब्सडियरी कंपनियां हैं और ये कई कंपनियों की प्रमोटर भी है। इन्हीं में से एक आलोक इंडस्ट्रीज (Alok Industries) है।
आलोक इंडस्ट्रीज शेयर
खास बात यह है कि पिछले कुछ समय में आलोक इंडस्ट्रीज के शेयरों को खरीदने की हौड़ मच गई है। इससे कंपनी के शेयरधारकों को अच्छा रिटर्न मिला है।
एक महीने में 27 फीसदी कराया फायदा
बीते एक महीने में आलोक इंडस्ट्रीज का शेयर 27 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 22 मई को बीएसई (BSE) पर आलोक इंडस्ट्रीज का शेयर 12.92 रु पर था, जबकि आज मंगवार को यह करीब ढाई बजे 16.41 रु पर है। इससे निवेशकों को 27 फीसदी रिटर्न मिला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज 40.01 फीसदी हिस्सेदारी के साथ आलोक इंडस्ट्रीज की प्रमोटर है।
4 लाख के बन गए 5 लाख
27 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि जिसने भी एक महीने पहले आलोक इंडस्ट्रीज के 4 लाख रु के शेयर खरीदे होंगे, उनकी वैल्यू इस समय 5 लाख रु से अधिक हो गई होगी। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 8,133 करोड़ रु है।
5 दिन में 16 फीसदी फायदा
- बीते 5 दिन में आलोक इंडस्ट्रीज का शेयर 16 फीसदी चढ़ा है
- 6 महीनों में ये शेयर 3.30 फीसदी गिरा है
- 2023 में अब तक ये 3.73 फीसदी ऊपर गया है
- एक साल में शेयर 17.22 फीसदी गिरा है
- 5 सालों में शेयर ने 386.35 फीसदी का फायदा कराया है, जिससे निवेशकों का पैसा 4.86 गुना हो गया
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
