Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदा महंगा विला, 1350 करोड़ रुपए में हुई डील

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 12:28 AM IST

Mukesh Ambani: 84 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का ये विला इस साल अपने छोटे बेटे अनंत के लिए खरीदे गए 80 मिलियन डॉलर के घर से कुछ ही दूर है। मुकेश अंबानी की ओर सेखरीदी गई दुबई की ये नई प्रॉपर्टी एक प्राइवेट स्पा, इनडोर और आउटडोर पूल के साथ दस बेडरूम का आलीशान विला है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मुकेश अंबानी ने फिर दुबई के पाम जुमेराह में खरीदी प्रॉपर्टी
  2. 1350 करोड़ रुपए में खरीदा विला
  3. कुवैती टाइकून मोहम्मद अलशाया के परिवार से खरीदा विला

Mukesh Ambani: अरबपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में दुबई (Dubai) के पाम जुमेराह द्वीप पर 163 मिलियन डॉलर (लगभग 1,350 करोड़ रुपए) में एक भव्य और बड़ा विला खरीदा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने पिछले हफ्ते कुवैती टाइकून मोहम्मद अलशाया के परिवार से ये विला खरीदा था।

mukesh ambani

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी। (File Photo)

मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदा 1350 करोड़ रुपए में विला

84 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी का ये विला इस साल अपने छोटे बेटे अनंत के लिए खरीदे गए 80 मिलियन डॉलर के घर से कुछ ही दूर है। मुकेश अंबानी की ओर से खरीदी गई दुबई की ये नई प्रॉपर्टी एक प्राइवेट स्पा, इनडोर और आउटडोर पूल के साथ दस बेडरूम का आलीशान विला है।

End of Feed